भेरूंदा पंचायत समिति में प्रधान-उपप्रधान चुनाव की तैयारी, 27 और 28 नवंबर को होगा निर्वाचन
नागौर। भेरूंदा पंचायत समिति में प्रधान एवं उपप्रधान के निर्वाचन को लेकर निर्वाचन अधिकारी की ओर से बैठक संबंधी नोटिस जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत पंचायत समिति भैरून्दा के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी।
प्रधान पद के निर्वाचन का कार्यक्रम – 27 नवंबर 2026
- निर्वाचन हेतु पद का नाम – प्रधान।
- बैठक की दिनांक – 27.11.2026।
- बैठक का समय – पूर्वाह्न 10:00 बजे।
- बैठक का स्थान – आईटी केंद्र भवन, पंचायत समिति भैरून्दा।
- नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने का समय – पूर्वाह्न 11:00 बजे तक।
- नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा – पूर्वाह्न 11:30 बजे से।
- नाम निर्देशन-पत्र वापसी का समय – अपराह्न 01:00 बजे तक।
- मतदान का समय, यदि आवश्यक हो – अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य।
उपप्रधान पद के निर्वाचन का कार्यक्रम – 28 नवंबर 2026
- निर्वाचन हेतु पद का नाम – उपप्रधान।
- बैठक की दिनांक – 28.11.2026।
- बैठक का समय – पूर्वाह्न 10:00 बजे।
- बैठक का स्थान – आईटी केंद्र भवन, पंचायत समिति भैरून्दा।
- नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने का समय – पूर्वाह्न 11:00 बजे तक।
- नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा – पूर्वाह्न 11:30 बजे से।
- नाम निर्देशन-पत्र वापसी का समय – अपराह्न 01:00 बजे तक।
- मतदान का समय, यदि आवश्यक हो – अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य।
निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में पंचायत समिति भैरून्दा के समस्त संबंधित निर्वाचित सदस्यों को निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर निर्वाचन की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटिस के अनुसार निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी प्रासंगिक आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार संपादित की जाएगी।
यह सूचना संबंधित सदस्यों की जानकारी एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए जारी की गई है।

No comments