होम › सभी खबरें
हिंदी खबरें • सभी समाचारों का संग्रह

सभी खबरें / सभी खबरें

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, व्यापार, खेल, तकनीक और मनोरंजन की प्रकाशित खबरें — नई से पुरानी तक।

हाल में प्रकाशित खबरें • हर पेज पर 8 खबरें • पुरानी खबरों के लिए नीचे पेज चुनें

सरपंच चुनाव में धांधली का आरोप, चुनाव अधिकारी और पुलिस पर उठाए सवाल ।

इस खबर को शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें पूरी खबर का लिंक भेजें

बाराँ। पंचायत चुनावों के दौरान जिले में कथित धांधली और दबाव बनाकर मतदान कराने के आरोपों के बीच कुंडी गांव का मामला भी सामने आया है। गांव के करीब डेढ़ दर्जन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कोटा रोड स्थित राज होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी आपबीती पत्रकारों के सामने रखी।

सरपंच पद पर दूसरे स्थान पर रहीं प्रत्याशी कविता कुशवाहा ने आरोप लगाया कि झालावाड़ पुलिस महकमे में बड़े पद पर तैनात पुलिस अधिकारी गोपीचंद मीणा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चुनाव के दौरान अपने परिवार के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के दिन संबंधित पुलिस अधिकारी शराब के नशे में मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदाताओं को धमकाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया। साथ ही चुनाव अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को भी प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

कविता कुशवाहा ने बताया कि कुंडी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए करीब 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। सभी प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार कर चुनाव लड़ा, लेकिन मतदान के दिन कथित तौर पर दबाव और डर का माहौल बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रत्याशी के परिजनों के साथ पुलिस ने मारपीट की, जिससे उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें घटना के बारे में किसी डॉक्टर अथवा अन्य व्यक्ति को बताने पर गिरफ्तार करने की धमकी भी दी गई।



प्रत्याशियों ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया और उन्हें वहां से डरा-धमकाकर वापस भेज दिया। इसी मामले को लेकर सोमवार को सभी प्रभावित प्रत्याशी एवं ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

No comments