होम › सभी खबरें
हिंदी खबरें • सभी समाचारों का संग्रह

सभी खबरें / सभी खबरें

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, व्यापार, खेल, तकनीक और मनोरंजन की प्रकाशित खबरें — नई से पुरानी तक।

हाल में प्रकाशित खबरें • हर पेज पर 8 खबरें • पुरानी खबरों के लिए नीचे पेज चुनें

नागौर की 12 पंचायत समितियों में RLP का दबदबा, 8 प्रधान बनाकर कांग्रेस को छोड़ा पीछे

इस खबर को शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें पूरी खबर का लिंक भेजें
नागौर की 12 पंचायत समितियों में RLP का दबदबा, 8 प्रधान बनाकर कांग्रेस को छोड़ा पीछे; कांग्रेस के खाते में 4 सीटें नागौर जिले की पंचायत समितियों में सामने आई राजनीतिक तस्वीर, रियांबड़ी में मदनलाल गौरा सहित 8 पंचायत समितियों में RLP समर्थित प्रधानों ने दर्ज की जीत नागौर। जिले की 12 पंचायत समितियों के प्रधान पदों पर निर्वाचन के बाद जिले की राजनीति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सामने आई निर्वाचित प्रधानों की सूची के अनुसार जिले की 12 पंचायत समितियों में से 8 पर RLP के प्रधान निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस को 4 पंचायत समितियों में सफलता मिली है। इस परिणाम के साथ ही जिले में RLP का दबदबा दिखाई दे रहा है। निर्वाचित प्रधानों की सूची के अनुसार मूंडवा पंचायत समिति से गहू देवी RLP, रियांबड़ी से मदनलाल गौरा RLP, पांचौड़ी से पुनाराम मेघवाल RLP, मेड़ता रोड-गोटन से बावड़ी देवी RLP, श्रीबालाजी-अलाय से मोतीलाल RLP, मेड़ता सिटी से बाबू देवी RLP, खींवसर से ममता सारण RLP तथा जायल से उर्मिला RLP के रूप में प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
वहीं कांग्रेस ने भी जिले की चार पंचायत समितियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। डेह पंचायत समिति से सुमन, डेगाना से प्रियंका चौधरी, भैरूंदा से सोहनी देवी और नागौर पंचायत समिति से मैना कांग्रेस की ओर से प्रधान निर्वाचित हुई हैं। 8 सीटों के साथ RLP सबसे आगे जिले की पंचायत समितियों के इन परिणामों में RLP ने 8 सीटों पर कब्जा जमाकर बढ़त हासिल की है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। खास बात यह है कि रियांबड़ी पंचायत समिति में मदनलाल गौरा की जीत ने स्थानीय राजनीति में RLP की ताकत को और मजबूत किया है। नागौर की राजनीति में नए समीकरण 12 पंचायत समितियों के प्रधानों के निर्वाचन के बाद जिले में ग्रामीण राजनीति के नए समीकरण सामने आए हैं। इन परिणामों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर पंचायत समितियों में विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और नए निर्वाचित प्रधानों की कार्यशैली पर रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं