कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ ही पुष्कर मेला सम्पन्न, रंगत रहेगी जारी ।
अजमेर, 24,नवम्बर,2026
राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में
आज कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ पुष्कर मेला
विधिवत सम्पन्न हो गया। करीब सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान ब्रह्मा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
कार्तिक स्नान को देखते हुए तड़के सुबह से ही सरोवर के सभी 52 घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई और धार्मिक स्नान शुरू हुआ जो दिन भर बदस्तूर जारी रहा। आज के धार्मिक स्नान का महत्व है यही कारण है भक्तों ने स्नान, दान,हवन,पूजन,दीपदान और सरोवर की परिक्रमा कर ब्रह्मा जी से आशीर्वाद, सुखसमृद्धि व खुशहाली की कामना कर अपने घरों को लौट रहे है।
आज सायं सरोवर के सभी घाटों पर महाआरती भी होगी।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति से लबरेज "पुष्कर मेला" आज ही मेला मैदान पर प्रशासनिक स्तर पर निबट गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिता के साथ हुए समापन समारोह में राज. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी , केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और पुष्कर विधायक व राज्य के जल जनसंसाधारण मंत्री सुरेश सिंह रावत तथा पुष्कर सभापति राजेंद्र बाकोलिया के सानिध्य में आयोजित किया गया।
समापन समारोह के शुभारंभ पर पुष्कर की विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने शानदार राजस्थानी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां पेश की।
राज्य पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार के नेतृत्व में घुड़सवारों ने विभिन्न करतब दिखाए। पुष्कर मेला के सफल आयोजन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आईजी डॉ. रवि कुमार ,जिला कलेक्टर लोकबंधु , पुलिस अधीक्षक
हर्षवर्धन अगरवाला मौजूद रहे। तथा देशी-विदेशी पर्यटकों, ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
कोई टिप्पणी नहीं